भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के समस्त ब्लॉक क्षेत्रों में बुधवार को सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित सामूहिक शादी में कुल 339 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। शादी को लेकर बने पंडालों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। परिणय सूत्र में बंधे वर-बधु हर सुख-दुख में साथ निभाने का भरोसा देते रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी परिणय सूत्र में बंधे वर-बधु को स्नेह भरा आशीर्वाद देते रहे। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो ब्लॉक भदोही में 49, औराई में 68, ज्ञानपुर में 72, सुरियावां में 34, डीघ में 49, अभोली में 32, नगर पालिका गोपीगंज में छह, नगर पालिका भदोही में 16, नगर पंचायत ज्ञानपुर में छह, नगर पंचायत सुरियावा पांच एवं नगर पंचायत खमरिया दो समेत कुल 339 ल...