भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों की जांच को छह सदस्यीय टीम का गठन हो गया है। शौचालयों का सर्वे कर कौन से शौचालय किस कारण संचालित नहीं हो पा रहा है, इसकी रिपोर्ट नामित अधिकारी एक सप्ताह में देंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 660 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं, जिनकी जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के कुल 546 गांव में कुल 660 सामुदाकिय शौचालय बनाए गए हैं। प्रत्येक सामुदायिक शौचालयों में तीन से पांच लाख तक का खर्च हुआ है। इनमें करीब 546 सामुदायिक शौचालयों का संचालन हो रहा है। जबकि शेष शौचालय मामूली कमियों से संचालित नहीं हो पा रहे हैं जिनक टीम द्वारा जांच कर शीघ्र ही चालू कराने को नि...