भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददात। सात सूत्रीय मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लोगों ने पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में डीएम को संबोधित पत्रक सौंप पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों और कमजोर वर्ग का उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। जातिसूचक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेता, सांसद समेत अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाए। गरीब और कमजोर वर्ग का उत्पीड़न पूर्ण रूप से खत्म की जाए। सोशल मीडिया पर जातिसूचक अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी द्वारा समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों के विरुद्ध साइबर कानून एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा का प्रदर्शन समाज क...