Bhadoni News: सात घंटे बत्ती रही गुल, केबल बदलने का काम
भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के कार्पेट सिटी उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार को सात घंटे ठप रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को गर्मी एवं उमस में दुश्वारियां हुईं। उधर, विभागीय अफसरों एवं कर्मियों ने कार्यों को पूरा कराया। 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, 11 केवी जमुनीपुर फीडर, 11 केवी आईआईसीटी और 11केवी देहात फीडर की बत्ती रविवार को गुल रही। एसडीओ अवधेश कुमार पाल ने बताया कि 11 केवी जमुनीपुर फीडर में केबल लगाने का कार्य कराया गया। दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को दिक्कतें हुईं। रविवार के अवकाश को बिजली विभाग ने खराब करने का काम किया, जिसे लेकर लोगों में रोष देखा गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: इंदिरानगर में केबल फाल्ट से बिजली उड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.