Bhadoni News: साइकिल यात्रा निकाल कर किया जागरूक
भदोही, नवम्बर 14 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर में साइकिल यात्रा निकाली गई। सीडीओ बाल गोविन्द शुक्ला ने कहा कि जनगणना के साथ ही मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. एसएस यादव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, राजीव जायसवाल, बनारसी बिंद, संदीप बिंद, रोहित यादव, पंकज यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.