Bhadoni News: सहकारी समितियों पर 56 फीसदी हुआ जीर्णोद्धार कार्य
भदोही, सितम्बर 15 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 11 साधन सहकारी समितियों का एक करोड़ तीन लाख रुपये से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। अब तक करीब 56 फीसदी जीर्णोद्धार कार्य हो चुका है।
जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति पूर्व में प्रस्ताव भेजने के बाद स्वीकृति मिली तो एक माह से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। अब तक 56 फीसदी जीर्णोद्धार कार्य हो चुका है। एक-एक समिति पर नौ लाख 40 हजार रूपये खर्च हो रहाहै। तीन समितियों पर जीर्णोद्धार का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष आठ समितियों पर कार्य चल रहा है।
समितियों की जानकारी एआर सहकारिता रामप्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 52 समितियां हैं। इसमें से 43 से 44 समितियां सक्रिय हैं। यहां से किसानों को उर्वरक, ऋण आदि सुविधाएं मिलती है। यही नहीं धान और गेहूं की खरीद के दौरान किसानों से क्रय किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.