भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर के पास हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह रविवार को ही मुंबई से घर आए थे। पत्नी की विदाई कराने के लिए कोइरौना ससुराल जा रहे थे। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट रोड स्थित फलाहारी बाबा निवासी 25 वर्षीय संदीप बिंद पुत्र शिवकुमार बिंद मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। रविवार को वह मायानगरी से घर आए थे। शाम को बाइक से अपनी ससुराल पत्नी को लेने के लिए निकले। ऊंज के सूफीनगर के पास पहुंचते थे। तभी उनकी आंख में कोई कीड़ा चला गया, इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज को कोइरौना स्थित अस्पताल में लेकर जाकर भर्ती...