Bhadoni News: सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का रुद्राभिषेक
भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। सनातन दर्शन ट्रस्ट की ओर से सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग पर सार्वजनिक पांच-दिवसीय रुद्राभिषेक का भव्य किया जाएगा। नरथुआ पोखरा पर स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार से सवा लाख रुद्राक्ष माला से बने शिव लिंग पर सार्वजनिक पांच दिवसीय रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन शुरू हुआ। जिसमें बड़ी तादात में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि जन कल्याण को लेकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। लखनऊ से आए संत महंत योगी सरोज नाथ ने रुद्राभिषेक कराने का काम किया। इसका समापन 26 अगस्त को भंडारे के साथ किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। महादेव की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.