भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कोइलरा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय छंटकी बिंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उक्त गांव निवासी छंटकी लालानगर से पैदल अपने घर रविवार की रात को लौट रहे थे। उसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय प्रयागराज रामबाग से वाराणसी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से जोरदार धक्का लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक छंटकी को तीन पुत्र हैं। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। युवक की मौत के बाद पत्नी, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...