भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित उप डाकघर आए दिन चर्चा में बना रहता है। कभी सर्वर की समस्या से लेन-देन तथा अन्य काम बंद होने का मामला हो या डाक सहायकों की कमी का। जिसका खामियाजा डाकघर आने वालों को भुगतना पड़ता है। एक सप्ताह से सर्वर की गड़बड़ी से कामकाज नहीं चल पा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी लेन-देन का काम बंद रहा। डाकघर पहुंचे खाताधारक मायूस होकर वापस लौट गए। खाताधारक एवं एजेंट प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल पर डाकघर की बिजली आपूर्ति बंद कर देने से पिछले सप्ताह दो दिन काम बंद रहा। जब आपूर्ति चालू हुई तो सर्वर की गड़बड़ी से लेन-देन का काम बंद हो गया। डाकघर में तैनात दो डाक सहायक किसी तरह जमा-निकासी, रजिस्ट्री व आधार बनाने का काम कर रहे थे। लेकिन सर्...