भदोही, सितम्बर 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में सर्पदंश से अचेत हुए युवक को भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने घंटों इलाज के बाद उसे ठीक किया, जिसके बाद स्वजनों की जान में जान आई। जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के काछवाल निवासी अनुज मोदनवाल पुत्र अरुण मोदनवाल को जहरीले सर्प ने काट लिया था। वहां पर इलाज कराने के बाद आराम ना मिलने पर शहर के एमबीएस अस्पताला लाया गया। डा. राहुल सिंह ने बताया कि कई इंजेक्शन लगाने के साथ ही घंटों अथक प्रयास करके युवक को बचाने का काम किया गया। पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। आह्वान किया कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, इंजेक्शन आदि हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं होने पर तुरंत इलाज को लाना चाहिए। विलंब करने पर जान जा सकती है।

हिंदी हिन्...