भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के मुख्य मार्ग में शामिल सरपतहां का चौड़ीकरण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने संग बजट जारी होते ही चौड़ीकरण कार्य शुरू करा दी जाएगी। करीब 15 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क अब साढ़े तीन की बजाय साढ़े पांच मीटर तक चौड़ी की जाएगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संदीप सरोज ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी तक सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। हर साल सड़कों के...