भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान शुरू किया गया था। जिसकी हवा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निकल रही है। बिना हेलमेट के ही पंप संचालकों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल दिया जा रहा है। बता दें कि हादसों में कमी और मृत्युदर कम करने को प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रो पदार्थों को ना देने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में डीएम शैलेष कुमार ने कई माह पूर्व बैठक लेकर संबंधित को इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया था। लेकिन चिंता की बात यह है कि अभियान का असर नगर एवं क्षेत्र में नजर नहीं आ रहा है। जीटी रोड, भदोही-ज्ञानपुर मार्ग, भदोही-मिर्जापुर मार्ग समेत अन्य मार्गों पर संचालित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के ही बाइक चालकों को ...