Bhadoni News: समाज की रीढ़ होते हैं प्रबुद्धजन: सांसद
भदोही, सितम्बर 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक लान में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद डा. विनोद बिन्द ने व्यापारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में प्रबुद्धजनों का सहयोग सदैव सराहनीय रहा है। इस मौके पर शैलेन्द्र दुबे, अनिल त्रिपाठी, सिद्धनाथ शुक्ला, बंशीधर उपाध्याय, मिठाई लाल दुबे, डा. राकेश त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, प्रियंका बिंद, प्रमोद अग्रवाल, इंद्रजीत त्रिपाठी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.