भदोही, सितम्बर 13 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल रविवार की सुबह नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। बनारस सुपरफास्ट ट्रेन से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद वह मिजापुर गईं। लोगों ने स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के लिए मांग पत्र सौंपा। स्टेशन पर ट्रेन ठहराव के दौरान केंद्रीय मंत्री को प्लेटफार्म की लम्बाई कम होने एवं गंदगी से व्याप्त समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मांग पत्र देकर गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- एनडीए के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी अपना दल-अनुप्रिया पत्र में कहा गया है कि स...