भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के वारी मार्ग पर शुक्रवार को सब्जी दुकानदारों एवं पटाखा कारोबारियों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करते हुए पटाखा दुकानों को हटवाने का काम किया। सब्जी दुकानदार राजेश बिंद, शिव कुमार, प्रकाश सरोज, राजेश कुमार, चंदू , राजकुमार, रवि गौतम, राजन मौर्या, विनय मौर्या, प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दिया। कहा कि उक्त मार्ग पर वे दुकान लगाकर वर्षों से जीविकोपार्जन करते हैं। शुक्रवार को दोपहर में जब पहुंचे तो देखा दुकानों के साथ टेंट लगाकर पटाखा की दुकानें सजाई गई हैं। हटाने को जब कहा गया तो आरोपितों ने विवाद कर लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धनतेरस पर पटाखा दुकानों में पुलिस ने की छापेमारी मामला बढ़ता इसके पहले ही प्रभारी निरीक्षक ...