भदोही, अगस्त 16 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज बाजार में रविवार को सड़क हादसे में सास एवं बहू घायल हो गए। इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने सास की हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया। सुरियावां थाना क्षेत्र के अबरना गांव निवासी रमेश गौतम रविवार को दवा दिलाने के लिए अपनी 48 वर्षीय मां प्रमिला देवी एवं 25 वर्षीय पत्नी सोनी को साथ लेकर मोटरसाइकिल से लेकर दुर्गागंज बाजार स्थित एक अस्पताल जा रहे थे। दुर्गागंज बाजार पहुंचने पर अचानक उनके सामने एक साइकिल सवार बुजुर्ग आ गया, उसे बचाने के प्रयास में तीनों सड़क पर गिर पड़ी। बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण उनकी मां एवं पत्नी सड़क पर गिर पड़ी, जिससे दोनों को चोटें आईं। मामले की जानकारी पर पहुंचे एंबुलेंस चालकों ने दोनों घायलों...