भदोही, अक्टूबर 10 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घुरीपुर-ज्ञानपुर मार्ग पर टोटो को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान ज्ञानपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़, बरमोहनी गांव निवासी शिवप्रसाद यादव (55), साधु यादव (65) और रमाशंकर के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन यादव बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे घुरीपुर-ज्ञानपुर मार्ग पर पहुंचे, अचानक सामने एक टोटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच ज्ञानपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: वाहन की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन घायल हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को...