Bhadoni News: सड़क पर लगा दिया खुद के नाम का बोर्ड
भदोही, जुलाई 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में नहर विभाग की सरकारी सड़क पर खुद के नाम का बोर्ड लगाने का मामला सामने आया है। महजूदा गांव निवासी राजमणि पांडेय ने डीएम से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किया है। प्रकरण की जांच कराकर बोर्डों को हटवाने की मांग की। कहा कि भदोही रजवाहा में फत्तूपुर-गंगापुर पुलिया से लेकर हरियांव स्थित नेशनल कालेज के पीछे तक भदोही रजवाहा पर नहर विभाग ने ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा को लेकर संपर्क मार्ग बनवाने का काम किया है। आरोप लगाया कि एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा सरकारी संपर्क पर अपने नाम का बोर्ड लगा दिया है। जिससे समाज में गलत मैसेज जा रहा है। इस तरह हर कोई सरकारी जमीन, मार्गों पर कब्जा करने संग अपने नाम को बोर्ड लगाने का काम करेगा। इतना ही नहीं, नामाकरण से समाज में गलत मैसेज जा रहा है। कहा कि सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.