भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में आवारा मवेशियों का आतंक कम नहीं हो रहा है। शहर की गलियों, सड़कों से लेकर सुदूर गांवों में इनका झुंड नजर आता है। इसके कारण राहगीरों, अन्नदाताओं एवं वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। बता दें कि शाम होते ही गलियों और सड़कों पर लावारिस मवेशियों का काफिला निकल पड़ता है। ये पशु दुकानों पर रखी खाद्य सामग्रियों का स्वाद चखते हुए अपने चिन्हित स्थानों पर जाकर बैठ जाते हैं। सुबह सड़कों और गलियों में सिर्फ गोबर ही गोबर दिखाई देता है। नागरिकों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद भदोही रोजाना आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए काउ कैचर वाहन का उपयोग करती है। पकड़े गए पशुओं को गौशाला में छोड़ दिया जाता है जहां उनका अच्छी तरह रख-रखाव का दावा किया ...