Bhadoni News: सजा महादेव का दरबार, देर रात तक लगे जयकारे
भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित बाबा हरिहरनाथ सोमवार की शाम को शृंगार किया गया। दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चला। महादेव के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। नगर में सोमवार की शाम को देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। दर्शन और पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। बाबा का सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। उसके उपरांत दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ तो रात तक चलता रहा। भरा परिसर हर-हर और बम-बम से गूंज उठा। शंख तथा करतल ध्वनि के बीच पुजारी आशीष मिश्र द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.