Bhadoni News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत, मचा कोहराम
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में एक महिला की मौत हो गई। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस टीन से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। हालांकि मृतका के परिजन विषाक्त जंतु काटने से महिला की मौत होने की बात कहते रहे। महिला की मौत को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे। बताया जाता है कि धनवतिया गांव निवासी 32 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी नन्हकू रात को अपने कमरे में सो रही थी। देर रात संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। जबकि घर वालों का कहना था कि वह घर में सोई थी तभी विषाक्त जंतु ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़फूंक कराते रहे। लेकिन हालत में सुधार न होने पर घर वाले उसे मिशन चिकित्सालय कछवा (जिला मिर्जापुर) लेकर चले गए। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.