Bhadoni News: संदिग्ध हाल में मरी मछलियां
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ऊंज। थाना क्षेत्र के सीकीचौरा गांव स्थित एक तालाब में पल रही मछलियां संदिग्ध हाल में मर गईं। मछली मरने से पालक के सामने आर्थिक तंगी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। उक्त गांव निवासी राजन बिंद तालाब में मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस बीच संदिग्ध हाल में मछलियां मर गईं। मछली मरने से पीड़ित के ऊपर कर्ज का भार बढ़ गया है। रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ गया है। मत्सय पालक ने बताया कि विभाग की ओर से प्रोत्साहित किए जाने पर लोग बैंक से ऋण लेकर मछली पाले थे। ऐसे में अबूझ हाल में मछलियों का मरना आर्थिक समस्या बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.