Bhadoni News: संघर्ष समिति ने उठाई सुरियावां में तहसील बनाने की मांग
भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित जोधराज सिंह तालाब परिसर में रविवार को तहसील निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एक बार फिर सुरियावां में तहसील बनाने की मांग लेकर आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अभोली और सुरियावां ब्लॉक की संयुक्त आबादी लगभग तीन लाख है। लेकिन इतने बड़े क्षेत्र के लोगों को आज भी राजस्व संबंधी कार्यों के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर भदोही तहसील जाना पड़ता है। तहसील तक आने-जाने में पूरा दिन व्यतीत हो जाता है, जिससे आम लोगों को समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ती है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरियावां को तहसील बनाए जाने की मांग वर्ष 2001 से लगातार उठाई जा रही है। कई सरकारें आईं और चली गईं। विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.