भदोही, नवम्बर 19 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड औराई के बरजी कला में चल रही श्रीराम कथा में गुरुवार को प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। पंडित दीनानाथ महाराज ने कहा कि मानव को भगवान की पूजा करके भगवान 'से' कुछ नहीं मांगना चाहिए, बल्कि स्वयं 'भगवान को' ही मांगना चाहिए। बताया कि मनु जी की कठिन तपस्या के बाद जब भगवान ने वरदान मांगने को कहा, तब मनु जी ने भगवान को ही अपने पुत्र के रूप में मांग लिया था। इस पर भगवान ने मनु जी को वरदान देते हुए कहा कि जब आप भारतवर्ष में अयोध्या के राजा होंगे, तब मैं अपने सभी अंशों के साथ आपके पुत्र के रूप में अवतार लूंगा। होइहउँ अवध भुआल तब मैं होब तुम्हार सुत। राजा दशरथ के द्वारा दी गई आहुति से अग्नि देव प्रकट नहीं हुए, क्योंकि रावण द्वारा ब्रह्मा को आदेशित करके दशरथ जी के तेज को...