भदोही, सितम्बर 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चूड़िहारी मोहाल में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन कथा वाचक आचार्य शरद पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कंस वध का प्रसंग सुनाया। इस दौरान कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन का कल्याण होता है और मनुष्य को सद्गति की प्राप्ति होती है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। आचार्य शरद पांडेय ने कहा कि मनुष्य मात्र का प्रथम कर्तव्य भगवान के श्रीचरणों में सदैव ध्यान बनाए रखना है। भागवत कथा के श्रवण से जीवन धन्य होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा और अधर्म का नाश करने के लिए अवतार लेते हैं। इस मौके पर पं...