भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कलातुलसी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाललीला का प्रसंग सुन आस्थावान कृतार्थ हो उठे। गुरुवार को कथा के छठवें दिन आचार्य चक्रधर तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन किया। माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का ऐसा जीवंत वर्णन किया कि कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते रहे। माखन चोरी की लीला सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, वहीं गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर शिवचंद शुक्ला, सपा नेता रुद्रपति दुबे, श्रवण, अनूप पांडेय, राहुल सिंह, कल्लन सिंह, आदर्श पांडेय, संतु तिवारी, पंडित राम सेवक भोले, त्...