Bhadoni News: श्रम विभाग की टीम द्वारा दुकानों पर हुआ जांच
भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। श्रम विभाग की टीम द्वारा शनिवार की शाम दुकानों पर जांच की गई। नगर पंचायत सुरियावां स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला। प्रतिष्ठानों में काम कर रहे चार किशोर श्रमिकों को चिन्हित किया गया। श्रम विभाग द्वारा नियोजक के विरुद्ध स्थलीय निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। व्यापारियों से आह्वान किया गया कि वह बाल श्रमिक न कराएं। जांच टीम का नेतृत्व अश्वनी कुमार त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी भदोही द्वारा किया गया। इस मौके पर इंद्र भूषण यादव, रामकिशोर साहू, ममता, इंद्रजीत तिवारी, रामविलास बिंद आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठा सहित अन्य स्थानों पर बाल श्रम कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.