Bhadoni News: शुल्क जमा न करने वाले 175 दुकानदारों को जारी होगा नोटिस
भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में व्यापार करने वाले व्यवसाइयों से लाइसेंस शुल्क वसूली को लेकर जिला पंचायत की सख्ती बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत ऐसे 175 व्यापारियों को नोटिस जारी कर रही है जो काफी दिन से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किए हैं। नियत समय में शुल्क जमा नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध वाद दाखिल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे राशन, आबकारी, कपड़ा, मॉल, इलेक्ट्रानिक , विल्डिंग मैटेरियल समेत समस्त व्यापार करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों को लाइसेंस शुल्क शीघ्र ही जमा करना होगा। जिला पंचायत के कार्याधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिपं में कुल 3523 दुकाने पंजीकृत हैं। इनमें करीब 175 ऐसे व्यापारियों को चिन्हित किया गया है जो काफी दिन से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। बार-बार तगादा के बाद शुल्क जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.