Bhadoni News: शिविर में 51 स्काउट गाइड को किया गया सम्मानित
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार (पूर्व आईएएस) के निर्देशन में भारतीय इंटर कॉलेज भदोही में रविवार को राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसके समापन पर कुल 51 स्काउट गाइड को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों में मिर्जापुर से 35 स्काउट एवं 8 गाइड तथा भदोही से 8 स्काउट शामिल रहे। एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर डॉ. अजय कुमार पांडेय स्काउट गाइड को सम्मानित किए। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड समाजसेवा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं। इस गतिविधि से प्राप्त अनुभव जीवन के विभिन्न पड़ावों पर उपयोगी सिद्ध होते हैं और अनेक यादगार क्षणों का निर्माण करते हैं। इस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.