Bhadoni News: शारदा बने वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष
भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे शिक्षक शारदा प्रसाद बिंद को भदोही का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। सूचना मिलते ही जिले भर के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वे संगठन से एक दशक से जुड़े हैं। कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस मौके पर ऋतिक दुबे, दुर्गेश पांडे, अनुराग, बड़ेलाल, रविकांत, संतोष कुमार, राहुल कुमार, रेखा यादव आदि रहे। उधर, उनका शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.