Bhadoni News: शाम को कटौती से दुकानदारी हो रहा प्रभावित
भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अघोषित विद्युत कटौती अब किसानों और व्यापारियों की कमर तोड़ने लगी है। रोस्टर के अनुरुप बिजली न मिलने से व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। शाम ढलते ही ट्रिपिंग का ऐसा खेल शुरु हो रहा है कि दुकानदार समय के पूर्व शटर डाउन करने को विवश हो जा रहे हैं। महराजगंज बाजार में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। बिजली पावर हाउस चकापुर से जुड़े महराजगंज बाजार में हर आधे घंटे में बत्ती गुल हो रही है। दुकानदारी में प्रकाश की अहम भूमिका होती है। लेकिन बिजली की आंख मिचौली से धंधा मंदा पड़ने लगा है। व्यापारियों की माने तो हर आधे-घंटे में ट्रिपिंग हो रही है। दिन-रात हो रही कटौती से सुख-चैन हराम हो गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.