भदोही, जुलाई 23 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के समीप स्थित शहीद पार्क में गुरुवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाया गया। बाबा बर्फानी गु्रप के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बताए हुए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान ब्रह्मा मोदनवाल ने कहा कि चंद्रशेखर का नाम भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में अमिट है। बचपन में अंग्रेजों ने उन्हें 15 कोड़ो का दंड दिया था तभी उन्होंने संकल्प लिया कि अब अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं लगेंगे। इसी संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने 27 फरवरी 1931 को अंग्रेजों से घिरने के बाद अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में स्वयं को गोली मारकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद की मनायी गई जयंती देश को आजादी दिलाने का प्रण लेकर आगे बढ़े चंद्...