भदोही, अक्टूबर 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल परऊपुर में बुधवार को जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए डीएम शैलेश कुमार झूरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपना विचार व्यक्त किए। इस दौरान डीएम बताए कि वर्ष 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के महानायक अमर शहीद झूरी सिंह का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। झूरी सिंह का अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान देश की जनता को राष्ट्र भकित के प्रति हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी अनिल सिंह, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओएस अंशुमान, रामेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...