भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर समेत जनपद भर में स्थापित आदि शिल्प भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का जुलूस निकाल कर विसर्जन किया गया। वाद्य यंत्रों में बज रहे गानों पर भक्त नाचते और गाते हुए चल रहे थे। नम आंखों से लोगों ने दुनिया के रचयिता को विदाई दी। बता दें कि 17 सितंबर को जिले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हुई थी। शहर के कटरा बाजार समेत आधा दर्जन स्थानों पर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था। इसके अलावा लोगों ने दुकानों, कल-कारखानों में भी छोटी प्रतिमाएं स्थापित करके पूजा अर्चन एवं प्रसाद का वितरण किया गया था। दूसरे दिन शुक्रवार को जुलूस निकाल कर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमाओं को आसपास के नहरों में विसर्जित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आज से पूजा पंडालों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब शहर के हरियांव में भगवान...