भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में मरीजों को जल्द ही सौगात मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत नौ करोड़ की लागत से 50 बेड का फील्ड अस्पताल पूरा हो चुका है। आशा है कि आगामी माह तक इसे मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि सूबे के सबसे छोटे जिले भदोही की आबादी करीब 20 लाख से ज्यादा है। लोगों के इलाज को कालीन नगरी में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर एवं जिला मुख्यालय स्थित सौ बेड के अस्पताल बड़े अस्पताल है। इसके अलावा छह सीएचसी भदोही, डीघ, औराई, अभोली, गोपीगंज, सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा पीएचसी हैं। जहां पर हजारों की तादाद में रोज मरीजों का इलाज किया जाता है।

फील...