Bhadoni News: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर की शिकायत
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के घमहापुर निवासी नजरुद्दीन ने डीएम से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत किया। आरोप लगाया कि पालिका में लंबे समय से देख-रेख करने वाले अफसर डटे हैं। पालिका के कूड़ा वाहनों में डीजल भरवाने के नाम पर घोटाला किया जाता है। इतना ही नहीं, वाहनों के मरम्मत आदि के नाम पर भी लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है। मामले की डीएम से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपित अफसरों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की मांग किया। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.