भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के अजीमुल्लाह चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में गुरुवार की शाम को श्री रामलीला समिति की बैठक हुई। इस दौरान शहर में आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया। कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि रामलीला की तैयारी कर ली गई है। वृंदावन के श्याम रामलीला श्री रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जाएगा। शहर के मर्यादपट्टी रामलीला मैदान में 29 सितंबर की शाम को लीला का शुभारंभ होगा। जबकि श्रीराम बारात तीन अक्तूबर को निकाली जाएगी। बताया कि 10 अक्तूबर से रजपुरा के रामलीला मैदान में लीला मंचन होगा। 20 अक्तूबर विजयदशमी मेले का आयोजन शहर के रजपुरा में होगा। जबकि 21 अक्तूबर को श्रीराम और भरत मिलाप का कार्यक्रम। इस दौरान रामलीला के आय-व्यय पर चर्चा की गई। लोगों से आह...