भदोही, अगस्त 7 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जगापुर ढेलवरिया नहर ब्रेकर पर गत माह 12 जुलाई को युवक रणजीत का शव मिला था। 25 दिनों के बाद भी पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। पिता ने जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। कोतवाली क्षेत्र के भावसिंहपुर निवासी राम अछैबर ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ठेकेदार पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि उनका पुत्र रणजीत थानीपुर निवासी एक ठेकेदार के यहां लेबर का काम करता था। ठेकेदार ने उसके एक महीने का वेतन रोक रखा था। गत माह 11 जुलाई को रणजीत ठेकेदार के साथ काम पर गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। दूसरे दिन 12 जुलाई को उसका शव जगापुर ढेलवरिया नहर ब्रेकर पर मिला था। पिता ने शव मिलने पर ही हत्या की आशंका जताते हुए थाने में...