भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गोपलहा ग्रामसभा के जद्दूपुर गांव में गुरुवार को दोपहर में जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी। 64 वर्षीय शिवपूजन उर्फ लल्लन गौड़ की मौत चोट लगने के कारण हुई थी। आक्रोशित स्वजनों ने शव थाने में सामने रखकर एक घंटे तक हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने एक नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें कि उक्त गांव निवासी शिवपूजन उर्फ लल्लन गौड़ का पड़ोस के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में वृद्ध की मौत, गांव में तनाव परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर...