भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुलापुर गांव में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी व अन्य लोगों से मारपीट कर घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर मारपीट करने का आरोप लगाई है। इस दौरान पीड़िता पूनम देवी ने पति सुरेश यादव के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह जुलाई की शाम उसका पति शराब पीकर घर आया और उससे रुपये मांगने लगा। पैसा देने पर पति ने रुपये फाड़कर फेंक दिए और उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप तहरीर के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे प्रेमराज और उसकी बेटी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घर के सामान में आग लगा दी औ...