Bhadoni News: शराबियों में मारपीट, अफरा-तफरी
भदोही, सितम्बर 20 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जीटी रोड बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने आए दिन दुकानदारों और ग्राहकों में किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद होता है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात मनबढ़ दुकानदार ने रुपए के लेनदेन को लेकर नगर के कुछ लोगों को लाठी डंडी से मारकर घायल कर दिया आए। शराब के नशे में हो रही इस तरह की घटना पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने शराब की दुकान के अगल-बगल लग रही भारी शराबियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात करने की मांग किया। कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा विवाद हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.