भदोही, सितम्बर 20 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार की शाम को बैठक हुई। इस दौरान बूथ लेबल अफसरों से महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया गया। अभियान में जी जान से जुटने की बात कही। उप जिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर चुनाव आयोग का जोर है। इस काम में हम सभी को लगना होगा। ताकि आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनावों में मतदान का प्रतिशत शत प्रतिशत हो सके। न्यूनतम जेंडर रेशियों वाले मतदान स्थलों के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं उनके सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया की विशेष अभियान चलाकर महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक नाम जोड़े। बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं बीएलओ सुपरवाइजर को कड़े निर्देश दिए। चेताया कि इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पात्र महिला मतदाताओं के...