भदोही, अक्टूबर 21 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। रेस्टारेंट में वेटर के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के दो आरोपितों को दबोचा गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। ज्ञानपुर नगर पशु चिकित्सालय के सामने एक रेस्टारेंट में 20 अक्तूबर को खाना परोसने में विलंब के कारण मारपीट एवं गाली गलौज देने का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद मारपीट एवं जानलेवा हमला, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया। पुलिस ने अतुल दुबे निवासी- उमरिया, ज्ञानपुर एवं संतोष यादव निवासी मिल्की, ज्ञानपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में प्रमोद सिंह यादव, राजकुमार यादव, मिथुन कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...