भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस पर 14 जुलाई को वृहद रोजगार मेले का आयोजन काशी नरेश विश्वविद्यालय में सुबह दस बजे होगा। जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के विनोद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में वहीं अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे जो आनलाइन आवेदन किए होंगे। बताया कि वृहद रोजगार मेले में करीब बीस कंपनियां कुल 1200 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों के अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रापत शिक्षित एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षु प्रतिभाग करेंगे। वहीं, 15 जुलाई को राजकीय आईटीआई ज्ञानपुर में होगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर आईटीआई में आज लगेगा वृहद रोजगार मेला, 1400 पदों प...