Bhadoni News: वृद्ध पर प्राण घातक हमले के तीन आरोपित गिरफ्तार
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाने की पुलिस ने प्राण घातक हमले एवं मारपीट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भौथर गांव में इसी माह आठ अगस्त को शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। मामले में पहले बीच बचाव किया गया था। उसके बाद हुई मारपीट में आरोपितों ने फूलचन्द चौहान को बुरी तरह से पीट दिया था। घायलावस्था में उन्हें पुलिस ने इलाज को अस्पताल पहुंचाया था। मामले में तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। मामले को लेकर गांव में काफी तनाव हो गया था। उधर, केस दर्ज होने के बाद आरोपितों ने घर छोड़ दिया था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी। इस बीच, एसपी की फट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.