भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के खड़हट्टी मोहाल स्थित वृद्ध जन आश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही द्वारा गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी गई। एक्शन प्लान 2026-27 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए पीएलवी(अधिकार मित्र) प्रेम शंकर मौर्य एवं रामकृष्ण पाठक ने जागरूक किया। पीएलवी प्रेमशंकर मौर्य ने कहा कि वरिष्ठजनों को अपना समय आध्यात्मिक साधना में लगाना अधिक श्रेयस्कर होगा। रामचरित मानस से कहा कलियुग योग, यज्ञ, नहीं ज्ञाना, कलियुग केवल नाम गुण गाना। कलियुग केवल नाम आधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपील की कि लोग नशामुक्त एवं शाकाहारी बनें। इससे एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। शिविर...