भदोही, अक्टूबर 1 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित वृद्धजन आश्रम में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धजनों को वस्त्र, फल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों की आंखें भर आईं। समाज कल्याण अधिकारी गीता सरोज, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा तथा स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. शुभांकर श्रीवास्तव आश्रम पहुंचे। वृद्धजनों को वस्त्र-फल देकर सम्मानित किया गया। वहीं वृद्ध महिलाओं को साड़ियां दी गईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी आनंद कुमार सिंह एवं प्रेम शंकर मौर्य द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार तथा भरण-पोषण के अधिकार के संबंध में जागरूक कर जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- समाज पर बोझ नहीं अनुभव और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठजन-अमरदीप इस अवसर पर डा....