भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी संग एनआईसी सभागार में परीक्षा को लेकर बैठक लिए। इसमें आगामी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने को निर्देशित करते हुए परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था एवं जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा किए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों एवं अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षित अभिरक्षा, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा परीक्षार्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की निगरानी और नकल के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि परीक्षा से पूर्व एवं परीक्षा मे...