Bhadoni News: वीएनजीआईसी में अंक पत्र का विरण शुरू
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के अंक पत्र का वितरण शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से अंक पत्र आते ही विद्यार्थी लेने को पहुंचने लगे हैं। हाईस्कूल वाले तो 11 में दाखिला लेने की प्रक्रिया कर रहे हैं। जबकि इंटर उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी दूसरे कालेजों में दाखिला के लिए अंक पत्र लेने पहुंचने लगे हैं। प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा का अंक पत्र आ गया है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी अंक पत्र को ले रहे हैं। अंक पत्र वितरण के लिए दो टेबल बना दिए गए हैं। विद्यालय पहुंच रहे विद्यार्थी अंक पत्र लेने के बाद विभिन्न विषयों में दाखिला के लिए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.